फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार क्षेत्रों में खोले जाएंगे डिग्री कॉलेज

चार क्षेत्रों में खोले जाएंगे डिग्री कॉलेज

Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चार क्षेत्रों में खोले जाएंगे डिग्री कॉलेज
प्रदेश में खोले जाएंगे चार डिग्री कॉलेज
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, ऋषिकेश को मिलेगी वरीयता
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में चार नए महाविद्यालय खोलने पर सरकार विचार कर रही है। ऋषिकेश, हरिद्वार, उधमसिंहनगर और हल्द्वानी में नए कॉलेजों की मांग सर्वाधिक है। सरकार जब भी नए डिग्री कॉलेज खोलेगी, उसमें ऋषिकेश को प्राथमिकता दी जाएगी।

उच्च शिक्षा डॉ. रावत ने बुधवार को पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में प्रशासनिक और परीक्षा प्रकोष्ठ भवन के शुभारंभ के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 महाविद्यालयों के पास अपनी बिल्डिंग नहीं है। जो कि किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। सरकार ऐसे महाविद्यालयों के लिए मुकम्मल इंतजाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से भी लंबे वक्त से एक नए महाविद्यालय खोलने की मांग की जा रही है। ऐसे में सरकार प्रदेश में जब भी नए महाविद्यालय खोलेगी, उसमें ऋषिकेश को वरीयता दी जाएगी। सरकार इस दिशा में विचार कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय शास्त्री, चेतन शर्मा, इंद्रकुमार गोदवानी, अनीता ममगाईं, संदीप शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed