{"_id":"5a15bc2a4f1c1b4e718b4e2e","slug":"15113739808-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के रावल ने दी शंकराचार्य को श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के रावल ने दी शंकराचार्य को श्रद्घांजलि
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ के रावल ने दी शंकराचार्य को श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। श्रीबदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बुधवार देर शाम बद्रीकाश्रम के शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने समाधि स्थल पर ब्रह्मलीन संत को मौन दंडवत श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि भू-वैकुंठ श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट बीते 19 नवंबर को शीतकाल के बंद हो गए थे। कपाट बंद होने बाद रावल बुधवार की देरशाम तीर्थनगरी के मायाकुंड स्थित दंडीबाड़ा जनार्दन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिषपीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज का स्मरण किया व उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, आश्रम के प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, आशीष वशिष्ठ, पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम, प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, संदीप शास्त्री, एलपी पुरोहित, संजय शास्त्री, गंगाराम व्यास आदि मौजूद रहे।