{"_id":"5a15bc224f1c1b156b8b7988","slug":"151137397219-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में श्रवण सदन ने लहराया चरचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में श्रवण सदन ने लहराया चरचम
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद में श्रवण सदन ने लहराया चरचम
एनजीए 7वें खेलकूद समारोह का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
निर्मल ज्ञानदान अकादमी (एनजीए) का 7वां दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह की शुरुआत बुधवार को स्कूली बच्चों के देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। इस दौरान क्रीड़ा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान अकादमी के चार सदनों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में श्रवण सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खैरीकलां स्थित अकादमी में आयोजित खेलकूद समारोह का शुभांरभ निर्मल आश्रम के प्रबंधक संत जोध सिंह महाराज की मौजूदगी में हुआ। समारोह में अकादमी के चार सदनों के स्कूली बच्चों ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। चक्का फेंक व गोला फेंक वरिष्ठ वर्ग में बालिका वर्ग में अंशिका व बालक में सूरजमल व श्रवण ने प्रथम स्थान पर रहे। रस्साकसी में बालिका वर्ग में लव सदन और बालक में श्रवण सदन ने बाजी मारी। लंबी कूद में रितु पुंडीर और सूरज रावत अव्वल रहे। दौड़ में दीपक भंडारी प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा फ्रॉग रेस, बोरा रेस, बैलून रेस भी हुई। चार सदनों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर श्रवण सदन सिरमौर बना। इस मौके पर निर्मल आश्रम के सीईओ गुरु बख्शानी, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह नेगी, मंदाकिनी पंवार, अमृतापाल डंग आदि मौजूद रहे।