{"_id":"5a15bc1d4f1c1ba7668b5b42","slug":"151137396719-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा बहन की जयंती धूमधाम से मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा बहन की जयंती धूमधाम से मनी
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा बहन की मूर्ति स्थापित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिष्या मीरा बहन की जयंती पर मीरा बहन जन कल्याण महिला प्रशिक्षण संस्थान, बैराज की ओर से बुधवार को कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर लोगों ने सरकार से मीरा बहन स्मृति वन को पार्क का स्वरूप देने व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक व उत्तराखंड राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने मीरा बहन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने संस्था द्वारा समाजोत्थान के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सरकार से पशुलोक स्थित मीरा बहन की कुटिया के जीर्णोद्धार करने व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। इसके अलावा पौराणिक वीरभद्र मंदिर समेत पूरे क्षेत्र को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की मांग रखी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र डोभाल ने विचार रखे। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार, उत्तम कुमार तिवारी, रजनीश कुमार, रेनू, शांति देवी, प्रियंका, रेखा रावत, मंदाकिनी, विवेक, दीया, महेश्वरी आदि मौजूद रहे।