{"_id":"5a15bc184f1c1b78548be9b0","slug":"151137396220-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का पुस्ता ढहने से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का पुस्ता ढहने से लोग हो रहे परेशान
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
----------------------------
सड़क का पुश्ता ढहने से लोग हो रहे परेशान
स्कूल बसें नहीं आने से बच्चे नाप रहे पैदल दूरी
पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग बने हैं लापरवाह
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गुमानीवाला क्षेत्र में केनाल रोड पर पुश्ता टूटने और नहर की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होने से नागरिकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कतें स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का पुश्ता टूटने से विभिन्न स्कूलों के बसें मार्ग पर नहीं आ पा रही हैं। इससे बच्चों को मुख्य मार्ग तक पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
गुमानीवाला केनाल मार्ग पर नहर की बाउंड्रीवाल काफी समय से क्षतिग्रस्त है। हाल में यहां पर नहर के दूसरी ओर मुख्य मार्ग का पुश्ता ढह गया। इसके कारण मार्ग अत्यधिक संकरा हो गया है। इससे लोगों का आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह पंवर, गणेश राणा, संजय पोखरियाल, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि सड़क का पुश्ता ढहने के बाद से क्षेत्र में बच्चों को लेने के लिए आने वाली अमर ज्योति स्कूल, साई बाबा इंटरनेशनल स्कूल आदि विद्यालयों की बसें कैनाल मार्ग पर संचालित नहीं हो पा रही हैं। इससे बच्चों को अपने घरों से गुमानीवाला श्यामपुर बाईपास मुख्य मार्ग तक पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क व नहर के क्षतिग्रस्त होने व मरम्मत के बाबत दोनों महकमों को कहा जा चुका है, लेकिन अधिकारी निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हैं।