{"_id":"5a15bc174f1c1bc5758b47de","slug":"151137396112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में मिलेगी आईएएस की मुफ्त कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में मिलेगी आईएएस की मुफ्त कोचिंग
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में शुरू होंगे तीन नए विषय
13 महाविद्यालयों में मिलेगी आईएएस की मुफ्त कोचिंग
उच्चशिक्षा मंत्री ने पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में किया प्रशासनिक भवन का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
राज्य सरकार सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में अगले साल एक जनवरी से छात्र-छात्राओं को आईएएस और पीसीएस की निशुल्क कोचिंग देने जा रही है। सरकार ने इसके लिए राज्य के 13 महाविद्यालयों से इसकी शुरुआत करने की योजना बनाई है। इसके अलावा पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में नए सत्र 2018-19 से स्नातकोत्तर में तीन नए विषयों समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और गृह विज्ञान विषय को शुरू होगा।
यह बात उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बुधवार को पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रशासनिक और परीक्षा प्रकोष्ठ भवन के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में नए सत्र 2018-19 से स्नातकोत्तर में तीन नए विषयों समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और गृह विज्ञान विषय को शुरू कराया जाएगा। इससे पूर्व कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा आतंकवाद और कश्मीर समस्या पर नाटक का शानदार मंचन किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री रावत और स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने डॉ. सतेंद्र कुमार की पुस्तक एक क्रिटिकल हेंडबुक ऑफ इंग्लिश लिटरेचर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मलकानी, संयुक्त निदेशक डॉ. सविता मोहन, उत्तराखंड टेक्नीकल यूनिवर्सिटी की कुलसचिव डॉ. अनीता रावत, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. एके शर्मा, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. रूबी आदि मौजूद रहे।
शौर्य दीवार का भी किया अनावरण
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में निर्मित शौर्य दीवार का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही वीर शहीदों के बारे में जानने को मौका मिलेगा। साथ ही उनमें देशभक्ति की भावना भी जागृत होगी।
विज्ञापन
सरकार दान में लेगी 10 लाख पुस्तकें
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में प्रशासनिक और परीक्षा प्रकोष्ठ भवन के शुभारंभ कार्यक्रम के समापन पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुस्तक दान अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी वर्गों से 10 पुस्तकें दान में ली जाएंगी। इन पुस्तकों को कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के लिए वितरित किया जाएगा।