{"_id":"5a15b01a4f1c1b72548bec87","slug":"151137089213-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े पेड़ों के ठूंठ दे रहे दुर्घटना को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े पेड़ों के ठूंठ दे रहे दुर्घटना को न्यौता
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सड़क चौड़ीकरण के लिए काटे गए पेड़ों के ठूंठ दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। एनएच निर्माण खंड के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों को काटने व उठाने की जिम्मेदारी वन निगम को दी गई है।
सड़क चौड़ीकरण के लिए इन दिनों कीर्तिनगर से फरासू तक करीब 12 किमी के दायरे में हाईवे किनारे के पेड़ों को काटने का कार्य चल रहा है। अब तक करीब 100 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। श्रीकोट निवासी राम प्रकाश कैंतुरा, धर्मानंद चौकियाल, प्रेमप्रकाश रावत आदि ने कहा कि सड़क किनारे पेड़ों के ठूंठ स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशान कर रहे हैं। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पेड़ों को काटने व उठाने का काम वन निगम को दिया गया है। वन निगम पौड़ी के डीएलएम सोहन लाल ने बताया कि पेड़ों को काटने का कार्य पूरा होते ही लकड़ियां उठा ली जाएगी।