{"_id":"5a15af0c4f1c1b9e678bd406","slug":"151137062217-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव की भूमि में राम कथा का विशेष महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव की भूमि में राम कथा का विशेष महत्व
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। गंगेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हो रहे राम कथा आयोजन में बुधवार को बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी भी पहुंचे। उन्होंने भक्तों को आशीष वचन दिया। कहा कि उत्तराखंड शिव की भूमि है। यहां राम कथा के आयोजन का विशेष महत्व है।
रावल ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन बेहद जरूरी है। स्थानीय ग्रामीणों ने रावल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कथा के चौथे दिन कथावाचक आचार्य विजय प्रसाद पांडेय ने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श स्थापित करने वाला है। प्रत्येक व्यक्ति को राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कथा प्रवचन के दौरान उन्होंने भगवान राम के जन्म, बाल लीला, कौशल्या वात्सल्य की कथा सुनाई। इससे पूर्व पंडित मनोज पांडेय व सुबोध सती ने पंचांग पूजाएं संपन्न की। इस मौके पर जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, नायब रावल, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद थे।