फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विद्युत नियाकम आयोग की गोष्ठी हुई आयोजित

विद्युत नियाकम आयोग की गोष्ठी हुई आयोजित

Wed, 22 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विद्युत नियाकम आयोग की गोष्ठी हुई आयोजित
देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की गोष्ठी में ग्रामीणों ने घेस घाटी का विद्युती करण करने और हरमल, चोटिंग ,रामपुर, तोरती के उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन देने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को आयोग निदेशक प्रभात किशोर डिमरी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और नियमों की जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू ने कहा कि कि सूयालकोट घाटी के मानमती, चोटिंग, सौरीगाड़, हरमल, झलिया, रामपुर, तोरती गांव में विद्युत लाइन तो बनायी गयी हैं। लेकिन ऊर्जा निगम की ओर से अभी तक उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। उन्होंने विद्युत लाइनों को व्यवस्थित कर गांव में शिविर लगाकर बिजली के कनेक्शन देने की मांग की। वहीं घेस गांव के पूर्व प्रधान केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि घाटी के घेस, बलाड़, हिमनी, पिनाउ ग्राम पंचायत के लोग आज भी लालटेन का प्रयोग कर रहे हैं। इस मौके पर आयोग के उप निदेशक यशवर्द्घन डिमरी, शिवाकुं भट्ट, वेद प्रकाश डिमरी, मनुज गौतम, जसवंत सिंह, एनएस खाती, मुकेश कुमार आदि ने उपभोक्ताओं को जानकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed