{"_id":"5a15aef94f1c1b9f678bcf96","slug":"151137060311-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम से जानी जाएंगी सड़क, विद्यालय और मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम से जानी जाएंगी सड़क, विद्यालय और मेले
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। अब सड़क, विद्यालय, मेला, पार्क के नाम क्षेत्र के शहीदों के नाम से जाने जाएंगे। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने लोनिवि, शिक्षा विभाग व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को शहीद सैनिकों की सूची बनाकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले मेले भी क्षेत्र के शहीद सैनिकों के नाम से आयोजित होंगे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल एनके डबराल ने बताया कि अभी तक शहीद सैनिकों के नाम पर विद्यालय एवं सड़कों के नामकरण संबंधी सात आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें खेती गांव से केशवपुर तक सड़क निर्माण एवं प्राथमिक विद्यालय खेती का नाम शहीद राइफलमैन सुरेशानंद खंडूड़ी के नाम पर रखे जाने, आईटीआई नंदासैंण का नाम शहीद सैनिक मानसिंह रावत के नाम पर रखने, मैखोली-खिंसर मोटर मार्ग का नाम शहीद रघुवीर सिंह मोटर मार्ग करने, शहीद राइफलमैन मकर सिह के नाम से चार किमी सड़क निर्माण, प्राथमिक विद्यालय टैटुणा का नाम शहीद सैनिक अमित नेगी के नाम पर करने, सिमली सेे शहीद सतीश चंद्र सती के पैत्रिक गांव भोंरधार तक मोटर मार्ग निर्माण, सेमी उत्तरों-मासों सड़क व हाईस्कूल उत्तरौं का नाम शहीद सैनिक मातबर सिह कंडारी के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव शामिल हैं। डीएम ने लोनिवि शिक्षा विभाग को सड़क व विद्यालयों के नामकरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।