{"_id":"5a15ad254f1c1bc5758b47a1","slug":"1511370135279-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी सुप्रीमो का 79वां जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी सुप्रीमो का 79वां जन्मदिवस
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिवस सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इरफान के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर मुलायम सिंह की लंबी उम्र की कामना की।
जिलाध्यक्ष इरफान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया। उन्होंने भाजपा पर जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि गरीब असहाय निर्धन परिवारों को उनके कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। महानगर अध्यक्ष लवश कुमार दत्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की पक्षधर है। संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूरगामी सोच से यूपी का उनके कार्यकाल में विकास हुआ। सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय हैं। प्रदेश महासचिव डा. राजेंद्र पाराशर, सपा के वरिष्ठ नेता मशकूर कुरैशी ने मुलायम सिंह की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर श्रवण शंखधर, मंगता हसन, नासिर, नूर आलम, आशु चंचल, गुंजन तनेजा, जयराम सैनी, सुभाष सिंह, कपिल शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।