फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शुक्रास्त में हुआ था राम का विवाह

शुक्रास्त में हुआ था राम का विवाह

Wed, 22 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
शुक्रास्त में हुआ था राम का विवाह

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शुक्रास्त होने के बाद विवाहों को शुभ नहीं माना जाता। ऐसे विवाह ज्योतिष द्वारा बाधित किए गए हैं। जबकि हकीकत यह है कि विष्णु के अवतार भगवान राम का विवाह जानकी के साथ शुक्रास्त में ही हुआ था। ज्योतिष वहां भी खरा उतरा। भगवान राम पूरा दांपत्य जीवन ही असफल रहा और सीता का सहचर्य भगवान राम मिल ही नहीं पाया।
ज्योतिषाचार्य और भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने अपनी टीम के साथ उन विवाहों पर काम किया है जो शुक्र अस्त होने पर हुए हैं। डा. मिश्रपुरी ने बताया कि राम का विवाह त्रेता युग में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को हुआ था। तब शुक्र अस्त थे। परिणाम यह निकला की राम का पूरा वैैवाहिक जीवन असफल रहा। राम के अन्य तीन भाइयों का विवाह भी राम के तत्काल बाद हो गया था, तब भी शुक्र अस्त था। यही वजह है कि अन्य तीन भाइयों का वैवाहिक जीवन भी कष्टमय रहा। राम के वन जाने के बाद भरत ने साधु वेश धारण कर कुटिया में 14 वर्ष काटे। लक्ष्मण तो राम के साथ वन ही चले गए और उनकी पत्नी वियोग भोगती रही। शत्रुघ्न की पत्नी भरत की पत्नी के सेवा में लगी रही। राम के वन से आने के बाद सीता फिर वनवास पर चली गई और आगे चलकर राम और सीता दोनों ने ही प्राण त्याग दिए। परिणाम स्वरूप तीनों भाइयों की पत्नियां अपनी बहन सीता के वियोग में विरक्तिनी हो गई। इस तरह शुक्रास्त में विवाह होना सबको भारी पड़ा।
विज्ञापन

डा. मिश्रपुरी ने बताया कि शुक्र उदित्त रहने से वैवाहिक जीवन मजबूत होता है। जन्मकुंडली में भी यदि शुक्र उचित स्थान पर न हो तो कष्ट आते हैं। ज्योतिष की दृष्टि शुक्रास्त के समय विवाह नहीं करना चाहिए। राम का समूचा प्रकारण विचित्र रामायण में वर्णित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed