{"_id":"5a148a784f1c1bc8678bcf78","slug":"15112957214-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में सुमित और जिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में सुमित और जिया ने मारी बाजी
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :--------------
फर्राटा दौड़ में सुमित और जिया ने मारी बाजी
-- हिमलाय विद्यापीठ हाईस्कूल में शरदकालीन प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ग्रामसभा गुमानीवाला स्थित हिमालय विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में तीन दिवसीय शीतकालीन क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई। प्रतिस्पर्धा के पहले दिन हिमालय विद्यापीठ और राज श्री चिल्ड्रन एकेडमी के खिलाड़ियों ने फर्राटा दौड़ में परचम लहराया। मंगलवार को स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ हंस कल्चर सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी परमेंद्र सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों की सलामी लेकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कहा कि हंस फाउंडेशन प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहा है।
प्रधानाध्यापक विनोद सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मी. व 50 मी. फर्राटा दौड़ आयोजित की गई। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मी. दौड़ में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के सुमित प्रथम, महेंद्र द्वितीय व हिमालय विद्यापीठ के राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हिमालय विद्यापीठ की जिया पहले, पूजा दूसरे और जीवन जागृति स्कूल की लक्ष्मी थापा तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में हिमालय विद्यापीठ के अलावा राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, जीवन जागृति, शारदा शिशु मंदिर, श्रीकृष्ण दयाराम एकेडमी के स्कूली बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर ऊर्जा निगम के एसडीओ महेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह कंडारी, कृपालु महाराज, मदनमोहन शर्मा, होशियार सिंह भंडारी, राजेश व्यास, महावीर प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, राजेश पयाल, टेक सिंह राणा, देवेंद्र बेलवाल, अमरजीत सहिं आदि मौजूद थे।