फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विश्व सुंदरी ने तीर्थनगरी के योगाचार्य से सीखे सफलता के गुर

विश्व सुंदरी ने तीर्थनगरी के योगाचार्य से सीखे सफलता के गुर

Wed, 22 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
विश्व सुंदरी ने तीर्थनगरी के योगाचार्य से सीखे सफलता के गुर
मिस वर्ल्ड-2017 चुनी गईं मानुषी छिल्लर ने तीर्थनगरी के डा. अमृत राज से ली थी योग की दीक्षा
विज्ञापन

फोटो :-
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
मिस वर्ल्ड-2017 चुनी गईं हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने सकारात्मक सोच और ऊर्जा का मूलमंत्र तीर्थनगरी में सीखा था। मानुषी को योग और आयुर्वेद का ज्ञान योगाचार्य डा. अमृत राज ने दिया था। साथ ही उन्होंने मानुषी को जीवन को बेहतर बनाने के तरीके बताए थे।
तीर्थनगरी में तपोवन स्थित मां योग आश्रम (आरोग्य धाम) के निदेशक डा. अमृत राज ने बताया कि मिस वर्ल्ड-2017 चुनी गईं मानुषी छिल्लर ने उनसे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और ऊर्जावान बने रहने का प्रशिक्षण लिया था। वह यहां 22 से 24 जून और इसके बाद 9 व 10 अक्तूूबर को आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने मानुषी को मुंबई में ध्यान व योग की विभिन्न क्रियाएं भी सिखाईं।
विज्ञापन

डा. राज ने बताया कि मिस वर्ल्ड चुनी जाने पर मानुषी ने मोबाइल पर कॉल कर उन्हें बताया कि जीवन में सकारात्मक सोच व ऊर्जा बढ़ाने के योग का जो उसने प्रशिक्षण लिया। उसे दिनचर्या में शामिल करना उनके लिए विश्व सुंदरी बनने में काफी मददगार साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-दुनिया में दे चुके हैं योग का ज्ञान
डा. अमृत राज के मुताबिक वह पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अलावा यूरोप के शाही परिवार में प्रिंसेस ऑफ मुनको शरलीन वीजटोक, इंग्लैंड के शाही परिवार में क्वीन एलिजाबैथ द्वितीय के दूसरे बेटे की बहु प्रिंसेस सारा फ्रक्शन, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, भारतीय सेना के जवानों, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली पुलिस अकादमी, अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवानों के साथ ही दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस, उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों को भी उन्होंने योग का प्रशिक्षण दिया।

मनुषी को दिए थे ये टिप्स
- तड़के 4 से 6 बजे तक जागना। इससे शरीर में सात्विक ऊर्जा का संचार होता है।
- शरीर के ऊर्जा केंद्रों या चक्रों को याद रखना।
- मुस्कराहट के साथ जागना।
- माता-पिता और अपने बुजुर्गों का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed