फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आबादी क्षेत्र में दाखिल मगरमच्छों, अजगरों ने बढृयी ग्रामीणों की मुसीबत

आबादी क्षेत्र में दाखिल मगरमच्छों, अजगरों ने बढृयी ग्रामीणों की मुसीबत

Tue, 21 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में दाखिल मगरमच्छों, अजगरों ने बढृयी ग्रामीणों की मुसीबत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
जिले के खादर क्षेत्र के गांवों में मगरमच्छों और अजगरों के दाखिल होने की घटनाओं ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी है। ग्रामीणों की मानें तो मगरमच्छ और अजगर आए दिन आबादी क्षेत्र में दाखिल हो रहे हैं। जिससे इनके हमलों का भी खतरा बना रहता है।

खादर क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, रानीमाजरा के ग्रामीणों में मगरमच्छ व अजगर को लेकर दहशत बनी हुई है। मगरमच्छ व अजगर बाण गंगा से निकल कर आबादी क्षेत्र में दाखिल हो रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीण मगरमच्छों और अजगर के हमलों से बचने के लिए बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। पूर्व प्रधान सुशील सैनी, मोहित सैनी, सतीश कुमार, सुरेंद्र सिंह जैसे ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों बाण गंगा में खनन से बने गहरे गड्ढों में काफी संख्या में मगरमच्छ व अजगर मौजूद हैं। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को इनसे बचकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने इस संबंध में वन अधिकारियों को भी अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की मानेें तो इस संबंध में वे हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को भी अवगत करा चुके हैं। विधायक ने ग्रामीणों को डीएफओ से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर डीएफओ आकाश वर्मा का कहना है कि यदि ग्रामीणों की शिकायत है तो विभागीय टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed