{"_id":"5a11b9b34f1c1b8d698bc79d","slug":"1511111201202022-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता और कार्यकर्ताओं के बूते 2022 में पुन: राज्य में सरकार बनायेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता और कार्यकर्ताओं के बूते 2022 में पुन: राज्य में सरकार बनायेगी कांग्रेस
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को जोशीमठ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कर रैली निकाली। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति और नीति को आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बूते वर्ष 2022 पुन: सरकार बनाएगी।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में हरीश रावत का पैनखंडा संघर्ष समिति की ओर से जोशीमठ क्षेत्र को ओबीसी में शामिल किए जाने के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की ओर से चलाई गई जन लाभकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है। जिससे भाजपा की सरकार का जनता के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट होने लगा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी विफलताओं के चलते जनता का विश्वास खो चुकी है। ऐसे में फिर से जनता कांग्रेस की सरकार को सत्ता सौंपने का अभी से मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के प्रेम और विश्वास के बूते पर 2022 में कांग्रेस पुन: सरकार बनायेगी। उन्होंने पलायन के मुद्दे पर भी वर्तमान सरकार की योजनाओं को विफल बताया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पृथ्वीपाल सिंह, आनंद सिंह रावत, हरीश भंडारी, ठाकुर सिंह राणा, रमेश चन्द्र सती, शैलेंद्र पंवार और देवेश्वरी शाह आदि मौजूद थे।