फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ में संपूर्ण यात्राकाल में बनी रही तीर्थयात्रियों की चहल-पहल

बदरीनाथ में संपूर्ण यात्राकाल में बनी रही तीर्थयात्रियों की चहल-पहल

Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ में संपूर्ण यात्राकाल में बनी रही तीर्थयात्रियों की चहल-पहल
गोपेश्वर। साल 2013 की आपदा के बाद इस वर्ष बदरीनाथ धाम में रिकॉर्ड तीर्थयात्री उमड़े। इस वर्ष बदरीनाथ धाम में 8 लाख 84 हजार 788 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। छह मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। मात्र दो सप्ताह में ही बदरीनाथ हाईवे ने यात्रा में खलल पैदा कर दी। 19 मई को जोशीमठ के समीप हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा छिटककर हाईवे पर आ गया, जिससे तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यहां पूरे दो दिनों तक हाईवे अवरुद्ध रहा। जब 20 मई को देर शाम हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला तब तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। जून में मौसम सामान्य रहने के बाद तीर्थयात्रा अच्छी चली लेकिन जुलाई में बारिश की दस्तक से ही हाईवे का बेहद संवेदनशील हिस्सा लामबगड़ सुचारु तीर्थयात्रा में बाधा उत्पन्न करने लगा। जुलाई में अलग-अलग दिनों में करीब 63 घंटे लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही थी। अगस्त में मौसम सामान्य होने के बाद तीर्थयात्री पटरी पर लौटी थी।
विज्ञापन

कब कितने यात्री पहुंचे
वर्ष तीर्थयात्री
2012 10 लाख 42 हजार 215
2013 4 लाख 91 हजार 999
2014 1 लाख 80 हजार
2015 3 लाख 59 हजार 146
2016 6 लाख 20 हजार
2017 8 लाख 84 हजार 788
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed