फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण हटाया, बोर्ड किए ध्वस्त

अतिक्रमण हटाया, बोर्ड किए ध्वस्त

Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया, बोर्ड किए ध्वस्त

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में पांचवें दिन भी जारी रहा। अभियान के दौरान नगर निगम की जेसीबी ने कई बोर्ड ढहा दिए और कब्जेदारों का सामान भी जब्त कर लिया। अतिक्रमण अभियान को लेकर कब्जेदारों मेें अफरा- तफरी का माहौल रहा।

नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से पांच दिनो से चंद्राचार्य चौक क्षेत्र से अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है। चौक के हर दिशा में अतिक्रमण हटाया जा चुका है। शुक्रवार को एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ यातायात मनोज कात्याल, राजस्व एवं कर निरीक्षक राहुल कैंथोला की अगुवाई में नगर निगम एवं पुलिस फोर्स ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अभियान के दौरान चंद्राचार्य चौक से लेकर प्रेमनगर आश्रम पुल तक दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी से दुकानों के बाहर लगे बोर्ड ध्वस्त कर दिए गए और सामान जब्त भी किया गया। कई कब्जेदार अभियान शुरू होने से पहले ही सामान समेटकर भाग निकले। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा। चंद्राचार्य चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed