{"_id":"5a0dc6264f1c1b6f548bd9e4","slug":"1510852241175-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 5 दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 5 दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह विद्युत कटौती मोहल्लावार होगी। विद्युत वितरण खंड ने इसका रोस्टर जारी किया है। पांच दिन तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 8 घंटे बिजली गुल रहेगी।
इन दिनों ऑलवेदर रोड के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। फिलहाल कीर्तिनगर पुल से फरासू तक पेड़ों का कटान हो रहा है। श्रीकोट गंगानाली और भक्तियाना के बाद शुक्रवार से श्रीनगर शहर में पेड़ों का पातन किया जाएगा।
विद्युत वितरण उपखंड श्रीनगर के सहायक अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि पेड़ों के कटान के कारण विद्युत सब स्टेशन श्रीनगर और श्रीकोट से जुड़े 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
यह है रोस्टर
17 और 19 नवंबर : कमलेश्वर, तिवाड़ी मोहल्ला, नर्सरी रोड, विवि क्षेत्र।
18 और 20 नवंबर : गणेश बाजार, बांसवाड़ा, गोला पार्क, काला रोड, बदरीनाथ मार्ग, एजेंसी मोहल्ला।
21 नवंबर : श्रीकोट गंगानाली, तोलियों व घसिया महादेव