{"_id":"5a0dc4274f1c1b72548bd8a8","slug":"151085173010-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के होटल में कार्यरत कर्मी बिजेंद्र रमोला की संदिग्ध अवस्था में हुई मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के होटल में कार्यरत कर्मी बिजेंद्र रमोला की संदिग्ध अवस्था में हुई मृत्यु
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के सिमली रोड स्थित एक होटल में कार्यरत कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
सिमली रोड स्थित होटल व्यवसायी कमल सिंह बगियाल ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे विजेंद्र रमोला (22) निवासी लंबगांव, जिला टिहरी, होटल के समीपवर्ती पालिका की पार्किंग के रास्ते में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन आसपास के लोगों की सहायता से उसे 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी कर्णप्रयाग पंकज पोखरियाल ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।