फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कृषि एवं उद्यान गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी संबधी योजनाओं पर बल दिया

कृषि एवं उद्यान गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी संबधी योजनाओं पर बल दिया

Thu, 16 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
कृषि एवं उद्यान गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी संबधी योजनाओं पर बल दिया

विज्ञापन
गौचर। गौचर मेला पंडाल में आयोजित कृषि एवं उद्यान गोष्ठी में वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी योजनाओं पर बल दिया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों की वर्तमान आय के आकलन का सर्वेक्षण किया जा रहा है और विभाग उन योजनाओं को फोकस कर रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ सके।
कृषि विभाग के कर्मचारियों ने उन्नतशील तकनीकों, बीज खाद्य एवं कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से उत्पादन बढ़ाने की सलाह किसानों को दी। उद्यान विभाग ने फलदार पौधों, सब्जियों, जड़ी-बूटियों और व्यावसायिक खेती के लिए विभिन्न प्रजातियों के फूलों के उत्पादन पर बल दिया। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी रामलाल चंद्रवाल, राजेश्वरी नेगी, रमेश सिदोला, अर्जुन नेगी, उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रोहित बिष्ट, धाराजीत सिंह और प्रेम प्रकाश शैली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


समय से पेंशन देने की उठी मांग
गौचर। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में गरीबों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा और न्याय की योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने पेंशन संबंधी प्रकरणों का समय पर निराकरण करने की मांग करते हुए पेंशन देने की मांग की। गोष्ठी में रणवीर चौधरी, प्रदीप कुमार टम्टा, राजवर बिष्ट, मोहन कंडारी, सभासद अनिल नेगी, अनुसूया प्रसाद जोशी, राजकपूर, बृज लाल, धनंजय लिंगवाल और मोहन कंडारी आदि ने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेेले में आज -
- प्रात: 5.30 बजे से पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की ओर से योग शिविर
- प्रात: 9 बजे खेलकूद प्रतियोगिता
- प्रात: 10 बजे भाषण प्रतियोगिता
- अपराह्न 1 बजे उद्योग गोष्ठी
- शाम पांच बजे भोटिया सांस्कृतिक मंच द्वारा कार्यक्रम
- रात 8 बजे से संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अल्मोड़ा की ओर से जौनसारी लोकगायक नंद लाल भारती की प्रस्तुति
- रात 11 बजे बीट्स ऑफ उत्तराखंड की ओर से कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed