{"_id":"5a0dc41e4f1c1bc9678bc13c","slug":"151085172114-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारूखाल- बसक्वाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारूखाल- बसक्वाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव बसक्वाली में सड़क सुविधाएं न होने का खामियाजा जनता कोे भुगतना पड़ रहा है। बुधवार रात को गांव के एक व्यक्ति की तबियत खराब हो गई तो ग्रामीण उसे चारपाई पर लिटाकर दो किमी तक पैदल मार्ग तक लाए इसके बाद एक निजी वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
बसक्वाली गांव के उप प्रधान बच्चन सिंह, विजय सिंह, युवक मगंल दल अध्यक्ष धीरज भंडारी, हयात सिंह, उत्तम सिंह, दयाल सिंह, दिग्पाल सिंह, दीपक सिंह, दर्शन सिंह, बलवीर सिंह, अनिल भंडारी आदि ने बताया बुधवार शाम को गांव के बलवीर सिंह भंडारी (50) की तबियत अचानक खराब हो गई। ऐसे में ग्रामीण बीमार को चारपाई पर लिटाकर दो किमी तक क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों से कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क तक लाए और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2017 में केदारूखाल से बसक्वाली तक मोटर मार्ग की 3 किमी की स्वीकृति मिली थी और काम का जिम्मा पीएमजीएसवाई विभाग कर्णप्रयाग को मिला था, लेकिन मार्ग का निर्माण आज तक नहीं हो पाया। सड़क न होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि एक माह में मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
कोट
ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते केदारूखाल-बसक्वाली मार्ग के निर्माण में देरी हो रही है। हालांकि सड़क निर्माण का लगभग 2 करोड़ का इस्टीमेट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है। धनराशि स्वीकृत होने और ग्रामीणों के आपसी विवाद के सुलझ जाने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - पन्नी लाल, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई।