{"_id":"5a0c71cb4f1c1bce408b6e44","slug":"15107651093-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल भवन गोपेश्वर के बच्चों ने दिल्ली में दिखाए अपनी प्रतिभा के जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल भवन गोपेश्वर के बच्चों ने दिल्ली में दिखाए अपनी प्रतिभा के जौहर
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाल सभा एवं एकीकरण शिविर में बाल भवन गोपेश्वर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा बिखेरी। परंपरागत वेशभूषा में राष्ट्रीय बाल भवन पहुंचे गोपेश्वर के बच्चों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विशेष सचिव रीना डे और मंत्रालय की अध्यक्ष शालू जिंदल को बच्चों ने शॉल भेंट कर अपने हाथ से बनाई पेंटिंग भेंट की। बच्चों ने पहाड़ के लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी तो पेंटिंग के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति और खूबसूरती को दर्शाया। बाल भवन गोपेश्वर के निदेशक विनोद रावत ने बताया कि बच्चों ने समूह गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाल भवन गोपेश्वर के बच्चे प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली में होने वाले बाल महोत्सव के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हैं।