फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी गोपेश्वर द्वारा 25 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

जीआईसी गोपेश्वर द्वारा 25 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Wed, 15 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी गोपेश्वर द्वारा 25 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में बुधवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 25 छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र का सम्मान अजय राणा को प्रदान किया गया।

जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों के सम्मान से छात्रों में बेहतर प्रदर्शन की प्रवृत्ति का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2017 की परिषदीय परीक्षाओं में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सौरभ सिंह, भूपेंद्र कुमार, अभिजीत, अभिषेक पंवार, अमन भट्ट, देवेंद्र सिंह नेगी, भवान सिंह, आशीष नेगी, अनिकेत, कर्ण सिंह, हिमांशु खंडूड़ी, आयुष कुमार, सूरज सिंह, राहुल लोहिया, दीपक झिंक्वाण, शुभम चंद्र को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के योगेश कुमार, गौरव चंद्र और शिवम बिष्ट को राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2016 की परिषदीय परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले हिमांशु बिष्ट, चंद्र झिंक्वाण, गौरव ममगाईं की माताओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पीटीए अध्यक्ष नवल भट्ट, प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट, रघुवीर बिष्ट, राजेंद्र ममगाईं, वीरेंद्र असवाल, मोहन सिंह नेगी, चंद्रकला बिष्ट, विनोद कनवासी, सतेंद्र असवाल, धूम सिंह नेगी, डीएस कंडेरी और आरपी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed