{"_id":"5a0c71b34f1c1b6d548bd256","slug":"1510765085195-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने विभागीय अधिकारियों को 5 दिसंबर तक गैरसैंण में कार्यों को पूर्ण करने के दिये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने विभागीय अधिकारियों को 5 दिसंबर तक गैरसैंण में कार्यों को पूर्ण करने के दिये निर्देश
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गैरसैंण में सात दिसंबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। डीएम आशीष जोशी ने सभी विभागों को पांच दिसंबर तक कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आशीष जोशी ने लोनिवि, ऊर्जा निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को पांच दिसंबर तक गैरसैंण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को आवश्यकता के अनुसार वाहनों के अधिग्रहण कर संरक्षित करने की भी बात कही। दूरसंचार विभाग को विधानसभा भवन, सचिवालय, वीआईपी आवास, मीडिया सेल आदि प्रमुख स्थलों पर वाईफाई नेटवर्क की व्यवस्था के निर्देश दिए। गैरसैंण के आसपास के गांवों की दुकानों में खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था करने, पेट्रोल पंप संचालकों को गौचर, कर्णप्रयाग, सिमली व गैरसैंण में 20 प्रतिशत पेट्रोल और डीजल संरक्षित रखने, आवासीय व्यवस्था के लिए गैरसैंण, आदिबदरी, कर्णप्रयाग, गौचर और सिमली के सभी गेस्ट हाउस अधिगृहीत करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।