{"_id":"5a0c6fd34f1c1ba7678bbab2","slug":"151076460511-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी बोरागाड़ में शिक्षकों के पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी बोरागाड़ में शिक्षकों के पद रिक्त
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के मॉडल विद्यालय राइंका बोराबाड़ में गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार और शिक्षा विभाग ने जीआईसी बोरागाड़ को मॉडल स्कूल का दर्जा तो दे दिया, लेकिन इंटर प्रवक्ता के रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, हिंदी तथा हाईस्कूल में गणित और विज्ञान के शिक्षकों के पद एक वर्ष से रिक्त पड़े हुए हैं। तीन माह बाद इंटर और हाईस्कूल कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं संचालित होनी है। ऐसे में नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ङी इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गई तो अभिभावकों और ग्रामीणों को वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। खंड शिक्षाधिकारी बीसी मिश्रा ने बताया कि जीआईसी बोरागाड़ में हाईस्कूल में दो और इंटर में चार शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे है। रिक्तियों की सूची जिले को भेज दी गई है।