फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर से गांव तक पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव तैयार

शहर से गांव तक पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव तैयार

Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
शहर से गांव तक पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव तैयार
जलसंस्थान ने शासन को भेजे 15 करोड़ के पांच प्रस्ताव
विज्ञापन

-- नलकूप, जलाशय निर्माण व पेयजल वितरण प्रणाली बिछाने का कार्य है शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
जल संस्थान, ऋषिकेश की ओर से नगर व समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत से जूझ रहे इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के लिए शासन को 15.10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। तैयार किए गए पांच प्रस्तावों में नगर के कुछ इलाकों के अलावा श्यामपुर, आईडीपीएल व रायवाला क्षेत्र में सर्वाधिक पेयजल प्रभावित इलाकों में नलकूप व जलाशय निर्माण के साथ ही पाईप लाइन बिछाने का कार्य शामिल हैं। योजना के क्रियान्वयन से कई प्रभावित इलाकों में हजारों लोगों को पेयजल सुलभ हो सकेगा।
ग्रीष्मकाल में आईडीपीएल, श्यामपुर, रायवाला के साथ ही नगर के कुछ इलाकों में लोगों को जलापूर्ति बाधित होने, लो-प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। जिसके चलते अक्सर किसी न किसी इलाके के लोग जलकल अभियंता कार्यालय व अधिकारियों के चक्कर लगाते दिखाई पड़ते हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर कई लोगों को धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए जल संस्थान के स्तर से पहल की गई है। विभाग की ओर से जलकल अभियंता कार्यालय की ओर से क्षेत्र के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों के लिए पांच योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। विभाग को तैयार कर भेजे गए मसौदे में नलकूप निर्माण, जलाशय, पुरानी पाइप लाइनों की मरम्मत व कुुछ स्थानों पर नई पाईप लाइन बिछाकर विस्तारीकरण का प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने बजट की दरकार
- 4.80 करोड़- ऋषिकेश में भरत विहार, उग्रसेननगर में दो नलकूपों का निर्माण, सर्वहारानगर, इंदिरानगर, नेहरूग्राम, गीतानगर, आशुतोषनगर में पाइप लाईनों का विस्तारीकरण आदि।

-3 करोड़- पशुलोक विस्थापित क्षेत्र आमबाग व सी ब्लॉक में नलकूप, जलाशय निर्माण व पाईप लाइन का विस्तारीकरण आदि।
-2.80 करोड़- रायवाला, खांडगांव में नलकूप निर्माण, जलाशय निर्माण, पाईप लाइन का विस्तारीकरण।
- 2.50 करोड़- श्यामपुर, नंबरदार फार्म, खैरीकलां में जलाशय निर्माण व पाईप लाइन का विस्तारीकरण।
-2 करोड़- बापूग्राम, सुमन विहार में नलकूप निर्माण व पेयजल लाइन का विस्तारीकरण आदि।

क्या कहते हैं अफसर
विभाग की ओर से ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में पेयजल किल्लत से संबंधित पांच प्रस्ताव मांगे गए थे। जल संस्थान कार्यालय की ओर से क्षेत्र के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए पांच प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। योजना मद में धनावंटन के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- एवीएस रावत, जलकल अभियंता, जलसंस्थान कार्यालय ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed