फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का गढ बन गया है एसआरएचयू मुख्यमंत्री

ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का गढ बन गया है एसआरएचयू मुख्यमंत्री

Tue, 14 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का गढ बन गया है एसआरएचयू     मुख्यमंत्री
फोटो :----------------
विज्ञापन


ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म व स्वास्थ्य का गढ़ बना एसआरएचयू
-- स्वामीराम के 21वें महासमाधि समारोह में 70 लाख की दी छात्रवृत्ति, गुजरात की संस्था को स्वामीराम मानवता पुरस्कार
-- समाज की बेहतरी के लिए डा. स्वामीराम का मिशन तारीफ के काबिल : निशंक

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) जौलीग्रांट के संस्थापक डा. स्वामीराम के 21वें महासमाधि समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) ज्ञान , विज्ञान, अध्यात्म और स्वास्थ्य का गढ़ बन गया है। संस्थापक डा. स्वामीराम के मिशन के अनुरूप दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में संस्थान का योगदान सराहनीय है। सोमवार को एचआईएचटी के संस्थापक डा. स्वामीराम के 21वें महासमाधि वार्षिक समारोह के तहत आराधना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुजरात की सामाजिक संस्था सेवा रूरल को स्वामीराम मानवता पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान संस्थान के 19 कर्मचारियों को सम्मानित करने के अलावा प्रदेश के 368 मेधावी छात्र-छात्राओं को 70 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इससे पहले सीएम ने शौर्य दीवार का लोकार्पण और रेंफरेंस लैब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में काम किया जाएगा तो बेहतर और समाज हित के परिणाम सामने आते हैं। इसका उदाहरण एसआरएचयू है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हिमालय के संत डा. स्वामीराम ने एचआईएचटी की नींव रखकर प्रदेश हित में बड़ा काम किया। कहा कि समाज की बेहतरी के लिए डा. स्वामीराम का मिशन तारीफ के काबिल है।
विज्ञापन


एसआरएचयू के कुलपति डा. विजय धस्माना ने कहा कि संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में भी काम कर रहा है। दूरस्थ पर्वतीय इलाकों में मिशन बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान उच्चशिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत, विक्रम चौधरी, डा. विजेंद्र चौहान, डा. सुनील सैनी , डा. प्रकाश कैशवय्या आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में काम करती है सेवा रूरल
एचआईएचटी के संस्थापक डा. स्वामीराम के महासमाधि समारोह में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला डा. स्वामीराम मानवता पुरस्कार इस बार गुजरात प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली सेवा रूरल नामक संस्था को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया। सेवा रूरल को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान और रोजगार के सृजन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। 35 सालों से सेवा रूरल मिशन बनाकर ग्रामीण उन्नयन को काम कर रही है। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी डा. पंकज शाह ने बताया कि अध्यात्म के बल पर सामाजिक सेवा का उच्च उदाहरण डा. स्वामीराम ने दिया है।

इन कर्मचारियों को मिला बेस्ट इंप्लाई का अवार्ड
एसआरएचयू में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बेस्ट टीचर का अवार्ड डा. जूही कालरा, बेस्ट आरडीआई इंप्लाई अवार्ड नितेश कौशिक, बेस्ट पैरो क्लीनिकल इंप्लाई अवार्ड संदीप हिमाशुं लाल, देवेंद्र प्रसाद, शेर सिंह चौधरी, शिजो के जोसेफ, रविंद्र कुमार शांडिल्य, मगनलाल सैनी, बेस्ट नॉन क्लीनिकल इंप्लाई वार्ड कपिल शर्मा, राजेश सिंह रौतेला, रितिका अग्रवाल, तोताराम जुयाल, विमला देवी, सुरेश सिंह हटवाल, जफफार अहमद , विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह और स्पेशल अवार्ड संजय और विदंराज को दिया गया।


महासमाधि समारोह में यह लोग रहे मौजूद
महासमाधि वार्षिक समारोह में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान सागर मनवाल, डा. रेणु धस्माना, वचन पोखरियाल, अब्दुल रज्जाक, विनय उनियाल, दीप शर्मा, डा. ज्योति द्विवेदी, प्रो. शिवराम आदि तमाम देश और विदेश के लोग पहुंचे थे।

एसआरएचयू बेस्ट इंप्लाई अवॉर्ड-2017

बेस्ट टीचर अवॉर्ड
- डॉ. जूही कालरा

बेस्ट आरडीआई इंप्लाई अवॉर्ड
- नितेश कौशिक

बेस्ट पैरा-क्लीनिकल इंप्लाई अवॉर्ड
1.संदीप हिमांशु लाल
2.देवेंद्र प्रसाद
3.शेर सिंह चौधरी
4.शिजो के जोसेफ
5.रविंद्र कुमार शांडिल्य
6.मगन लाल सैनी

बेस्ट नॉन क्लीनिकल इंप्लाई अवॉर्ड

1.कपिल शर्मा
2.राजेश सिंह रौतेला
3.रीतिका अग्रवाल
4.तोता राम जुयाल
5.विमला देवी
6.सुरेश सिंह हटवाल
7.जफ्फार अहमद
8.विजय कुमार
9.सुरेंद्र सिंह

स्पेशल अवॉर्ड
1.संजय
2.विंदराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed