फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वित अधिकारी को कुलसचिव का कार्यभार देने पर रोष

वित अधिकारी को कुलसचिव का कार्यभार देने पर रोष

Sat, 11 Nov 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
वित अधिकारी को कुलसचिव का कार्यभार देने पर रोष

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर शिक्षणेतर कर्मचारियों के एक गुट ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कर्मचारियों का कहना है कि एक और विवि प्रशासन वित्त अधिकारी पर वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच कर रहा है, वहीं प्रशासन उन्हें कुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का अतिरिक्त प्रभार भी दे रहा है।

गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र पर वेतन के नाम पर अतिरिक्त धनराशि लिए जाने का आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों की मांग पर विवि प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। आरटीआई कार्यकर्ता संतोष ममगांई ने कहा कि विवि प्रशासन एक ओर से वित्त अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच कर रहा है, दूसरी ओर कुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण पद से भी नवाज रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि विवि प्रशासन के ऐसे निर्णयों से विवि में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed