फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहाड़ी दालों के शौकीनो को इस वर्ष नहीं मिलेगा पहाड़ी दालों का स्वाद

पहाड़ी दालों के शौकीनो को इस वर्ष नहीं मिलेगा पहाड़ी दालों का स्वाद

Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी दालों के शौकीनो को इस वर्ष नहीं मिलेगा पहाड़ी दालों का स्वाद

विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में करीब 70 फीसदी दलहन की फसलें बीमारी की चपेट में आने से काश्तकार परेशान हैं। काश्तकारों को दलहन उत्पादन में आई कमी से खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जिले के उर्गम, निजमूला, सलूड़-डुंग्रा, मंडल घाटी, देवाल, थराली, नारायणबगड़ जैसे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से तोर, गहत, उड़द, राजमा, सोयाबीन और सफेद व काले भट्ट का उत्पादन किया जाता है। इनसे ग्रामीण वर्षभर में अच्छी आमदनी अर्जित करते हैं, लेकिन इस वर्ष दलहन की फसल पर कटवर्म कीट लगने से फसल चौपट हो गई है। जुलाई और अगस्त माह में आशा के अनुरूप बारिश न होने से भी कीट का प्रकोप बढ़ गया। इस कारण स्वउत्पादित दालें अभी तक बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। मोहन सिंह नेगी, ईराणी गांव निवासी का कहना है कि राजमा की फसल में सितंबर माह में कीट लग गया, जिससे आधे से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। चंद्रकला और विजय मलासी का कहना है कि बीते वर्षों तक क्षेत्र में तोर और उड़द की फसल बड़े पैमाने पर होती थी, लेकिन इस वर्ष उत्पादन आधे से भी कम हुआ है। वहीं अपर कृषि अधिकारी डा. जितेंद्र भास्कर ने कहा कि दलहन की फसल कटवर्म रोग की चपेट में आने से उत्पादन में करीब 70 फीसदी की कमी हुई है। काश्तकारों की ओर से नियमित रूप से फसल में दवा का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed