फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केंद्रीय संस्थानों के अनुरूप हुआ गढ़वाल विवि का प्रशासनिक ढांचा

केंद्रीय संस्थानों के अनुरूप हुआ गढ़वाल विवि का प्रशासनिक ढांचा

Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय संस्थानों के अनुरूप हुआ गढ़वाल विवि का प्रशासनिक ढांचा
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदनामों का रेशनलाइजेशन किए जाने संबंधी आदेश निर्गत कर दिया गया है। अब गढ़वाल विवि का प्रशासनिक ढांचा केंद्रीय संस्थानों के अनुरूप हो गया है। हालांकि इन पदों पर समायोजन के लिए कर्मचारियों को अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी लंबे समय से रेशनलाइजेशन किए जाने की मांग कर रहे थे। विवि वर्ष 2009 में केंद्रीय विवि बना दिया गया था, लेकिन यहां का प्रशासनिक ढांचा अभी तक राज्य विवि की भांति संचालित हो रहा है। कर्मचारियों की मांग थी कि कर्मचारियों के पदनाम व ग्रेड पे केंद्रीय संस्थानों की भांति किया जाए। कुछ दिन पूर्व एमएचआरडी से रेशनलाइजेशन प्रक्रिया स्वीकृत भी हो चुकी थी। बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों का रेशनलाइजेशन किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि नए प्रशासनिक ढांचे में कर्मचारियों के समायोजन को लेकर 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नए प्रशासनिक ढांचे में कर्मचारियों का समायोजन करेगी। वहीं गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में अब लोअर डिविजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क, असिस्टेंट सेक्शन आफीसर व सेक्शन ऑफिसर होंगे। इसके अलावा सहायक कुलसचिव के पदों का सृजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed