{"_id":"5a01e5334f1c1b6a678ba172","slug":"15100737467-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गए युवक पर भालू ने किया हमला, ग्रामीणों के चिल्लाने पर जंगल की ओर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गए युवक पर भालू ने किया हमला, ग्रामीणों के चिल्लाने पर जंगल की ओर भागा
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। गांव के पास ही घास काटने गया युवक भालू के हमले में घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 सेवा की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया। डाक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
कनोल गांव निवासी आलम राम मंगलवार शाम पांच बजे गांव के समीप ही अपने खेतों में घास लेने गया था, तभी खेत के किनारे घात लगाकर बैठे भालू ने आलम पर हमला कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर घास लेने गए गांव के महिला-पुरुषों ने शोर मचाकर और पत्थर फेंककर भालू को जंगल की ओर भगाया। ग्रामीण घायल को खेतों से सड़क तक लाए, जहां से उसे 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया। आलम के सिर, पांव और पीठ पर भालू के नाखूनों से गहरे जख्म हुए हैं। क्षेत्र में आए दिन भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को खदेड़ने की मांग उठाई है। ब्यूरो