{"_id":"5a01e4ed4f1c1b6a678ba16f","slug":"151007367615-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भगवान राम और मिथिला में माता सीता ने लिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भगवान राम और मिथिला में माता सीता ने लिया जन्म
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। संयुक्त रामलीला मंच की ओर आयोजित रामलीला में राम और सीता जन्म का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, पूर्व पार्षद पुष्पा पासवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना असवाल ने किया। ठंड के बावजूद रामलीला देखने के लिए गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
सोमवार रात को हुए मंचन में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म से अयोध्या में खुशियां मनाई जाती हैं। वहीं मिथला में सीता का जन्म होता है। इसके पश्चात महर्षि विश्वामित्र राम व लक्ष्मण को शस्त्र और शास्त्र विद्या ज्ञान देने के लिए वन में ले जाते हैं। जहां राम ताड़का और सुभाऊ का वध करते हैं। वहीं, कोठियालसैंण रामलीला कमेटी की रामलीला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। कोठियालसैंण में 40 सालों से प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर, धीरेंद्र गरोड़िया, विनोद कनवासी, मुकेश असवाल, त्रिलोक राणा, भगवती गोदियाल और सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन