{"_id":"5a01e3ef4f1c1bee688b9c68","slug":"15100734224-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणबगड़ में आज यातायात शुरू होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणबगड़ में आज यातायात शुरू होने की संभावना
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर केवर गदेरे में चले रहे वैली ब्रिज का काम आज (बुधवार) को पूरा हो सकता है। वहीं पुल निर्माण के कारण मंगलवार को बीमार लोगों को पैदल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थराली के विशंबर दत्त को उसके परिजन उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन नारायणबगड़ में यातायात व्यवस्था खराब होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशंबर दत्त को लोगों ने यहां स्ट्रेचर के सहारे पैदल पार करवाया गया।
बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बीआरओ के अधिकारी और कर्मी यहां रात दिन पुल निर्माण के काम में जुटे हैं। 75 प्रतिशत तक पुल निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। यदि स्थितियां अनुकूल रहीं तो बुधवार को पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार को पुल पर यातायात सुचारु किया जा सकता है।
विज्ञापन