{"_id":"5a00937d4f1c1b69678b99eb","slug":"15099872906-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवजी का बाग्वान सची फूल फूल्यां छन.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवजी का बाग्वान सची फूल फूल्यां छन.....
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। लोकगायक अमित सागर की सांस्कृतिक संध्या के साथ गोपेश्वर नगर में रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। संयुक्त रामलीला मंच की ओर से आयोजित रामलीला में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ लोक गायक अमित सागर ने हिट गढ़वाली गाना चैत की चेत्वाल्या.. शिवजी का बाग्वान सची फूल फूल्यां छन.. बारा मैनो की खास बात.. मुलमुल हैंसली...,बांद नी दिख्ये..., ताछुमा ता छुमा छुम....जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद रामलीला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला मंचन में लंकापति रावण, कुंभकरण और विभीषण की ओर से भगवान ब्रह्मदेव की तपस्या के साथ हुआ। तीनों के तप से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा ने रावण को अमरता, कुंभकरण को छह माह की निंद्रा और विभीषण को श्रीराम की भक्ति में लीन होने का वरदान दिया। वरदान मिलते ही रावण कैलाश पर्वत को अपने बाहुबल से हिलाता है। इससे क्रोधित शिव रावण को नर और वानरों के हाथों मारे जाने का श्राप देते हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक चंद्रकला तिवारी, ऊषा रावत, सतेंद्र असवाल, नवल भट्ट, हेमंत दरमोड़ा, सुनील चौहान, पीयूष विश्नोई, अनूप रावत, जयवीर सिंह और हेम पुजारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन