फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नारायणबगड़ में शुरू हुआ वैली ब्रिज का निर्माण कार्य

नारायणबगड़ में शुरू हुआ वैली ब्रिज का निर्माण कार्य

Mon, 06 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ में शुरू हुआ वैली ब्रिज का निर्माण कार्य

विज्ञापन
नारायणबगड़। बीआरओ ने नारायणबगड़ में वैली ब्रिज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। इसके चलते चार दिनों तक वाहनों और राहगीरों की आवाजाही पुल से बंद कर दी गई है। ऐसे में सोमवार को लोगों को पुल के किनारों से और सूखे गदेरों से आवाजाही करनी पड़ी। कई लोग वाहन से पुल तक पहुंचे और यहीं वाहन छोड़कर पुल के आगे से अन्य वाहनों में गंतव्य को जाना पड़ा।

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग के केवर गदेरे पर बना स्टील गार्डर पुल जीर्ण-शीर्ण हो गया था। ऐसे में यहां पुल का निर्माण करना जरूरी था। विगत वर्ष बीआरओ ने जीर्णशीर्ण पुल की मरम्मत का काम शुरू किया था, लेकिन वाहनों की आवाजाही की अधिकता से काम रोकना पड़ा और वैली ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। पांच नवंबर रविवार रात्रि से यहां पर वाहनों की आवाजाही रोककर वैली ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सोमवार सुबह से ही निर्माण कार्यों के चलते पुल के दोनों और वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मुसाफिरों को पुल के एक छोर से दूसरे छोर जाने के लिए 1 किमी का पैदल रास्ता तय करना पड़ा, जिससे बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों से जाने वालों को वाहन बदलकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिनों में वैली ब्रिज का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कार्यदाई विभाग का सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस के जवान आवाजाही करने वाले लोगों की मदद में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed