{"_id":"5a0093584f1c1b69678b99e8","slug":"150998725411-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला उतराखंड उदय महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रम---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला उतराखंड उदय महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रम---
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अमर उजाला के उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में उत्तराखंड राज्य का विकास और चुनौती विषय पर भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के विकास के लिए आम जन मानस को आगे आने का आह्वान किया।
जूनियर हाईस्कूल गोपेश्वर में हुई भाषण प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के छात्र पवन रावत ने कहा कि उत्तराखंड में वन संपदा, जड़ी-बूटी, पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं। योजनाबद्ध तरीके से इन प्राकृतिक संपदाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल होनी चाहिए। छात्र अंकित नेगी ने कहा कि गढ़वाली बोली को भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए। मेक इन इंडिया के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए। छात्रा दिशा, मोनिका और पल्लवी ने राज्य के विकास में सभी को आगे आने का आह्वान किया। छात्राओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही हम राज्य का स्थापना दिवस मना रहे हैं। हम सभी आदर्श उत्तराखंड राज्य बनाने का संकल्प लें। राज्य के शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रतियोगिता के अंत में भाषण में प्रथम स्थान पर रहे दीपक, द्वितीय मोहित नेगी और तृतीय सौम्या व किरन को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षक मनोज रावत, ज्योत्सना, कुंवर सिंह, वंदना, मधु, लखपत सिंह, दलवीर सिंह और गजेंद्र सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन