फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हुई जाम

कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हुई जाम

Sat, 04 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हुई जाम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यात्रा सीजन के अंतिम स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुुओं की भीड़ से हरकी पैड़ी के क्षेत्र में हाईवे तक जाम लगा रहा। ऐसे में नगर निगम की कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी जाम हो गई। कूड़े से भरी कई कूड़ा गाड़ियां हाईवे से निकल नहीं पाई।

हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ में सफाई कर्मचारी गंगाघाटों व गऊघाट, सुभाषघाट, नाईघाट, मालवीय घाट, कांगड़ाघाट क्षेत्र में झाडू से सफाई नहीं कर पाए। नगर निगम ने केआरएल को रात में गंगदी उठाने को निर्देशित किया है। गंगाघाटों पर बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं ने पॉलिथीन, प्लास्टिक की पन्नियों का उपयोग किया। पॉलिथीनयुक्त कचरे का जगह-जगह ढेर लग गया है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र में घाटों पर अवैध रूप से लंगर बांटने का काम भी जमकर हुआ। भिखारियों की भारी भीड़ श्रद्धालुओं की ओर लपकती रही। श्रद्धालुओं ने अपनी की गाड़ियों की भी गंगाजल से धुलाई की। क्षेत्रवासियों ने जानकारी दी कि जयराम आश्रम के पीछे, भागीरथी के ओल्ड चैनल, पंतद्वीप वाहन पार्किंग क्षेत्र के साथ ही भीमगोडा की ओर से कांगड़ा घाट क्षेत्र में गाड़ियों की धुलाई की गई। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि भीड़ में झाडू लगाना तथा कूड़ा उठाना मुश्किल हो जाता है। पुलिस वाले भी भीड़ में कूड़ा गाड़ियों को आने जाने से रोकते हैं, इसलिए केआरएल को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व जमा हुए कूड़े कचरे की सफाई तथा उठान रात में ही करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed