{"_id":"59fde6034f1c1baf678b95f2","slug":"150981180616-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के छात्रों ने दिया उफल्डा के ग्रामीणों को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के छात्रों ने दिया उफल्डा के ग्रामीणों को समर्थन
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीणों को आंदोलन को बिड़ला परिसर छात्रसंघ ने भी अपना समर्थन दिया। छात्र संघ पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।
उफल्डा ग्राम पंचायत को श्रीनगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीण पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। शनिवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवाराड़ी ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। प्रदीप पंवार व देवकांत देवराड़ी ने कहा कि सरकार ग्रामीणों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। ग्रामीणों की सहमति के बिना उफल्डा क्षेत्र को पालिका में शामिल किया जा रहा है। जबकि उफल्डा ग्राम पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया तो सड़कों पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, मंजीत रावत, नीरज रैम्स, संजय बिष्ट, शिवकांत कंडारी सहित अन्य छात्र शामिल थे।