फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी उतराखंड की झलक

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी उतराखंड की झलक

Fri, 03 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी उतराखंड की झलक
श्रीनगर। अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत गुरुरामराय पब्लिक स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की थीम ‘उत्तराखंड एक सांस्कृतिक विरासत’ रखी गई थी। छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक दिखी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुरुराम राय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद सिलोड़ी व आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ नेे किया। इस मौके पर कुशलानाथ ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक रूप से पूरे देश में एक विशिष्ट स्थान रखता है। सभी का दायित्व है, कि अपनी संस्कृति के संरक्षण में आगे आएं। प्रधानाचार्य एलपी सिलोड़ी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से छात्रों को अपनी जूनियर वर्ग में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के लोक गीतों व लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी, जिसमें काजल, स्नेहा, अमृता, सौम्या, आयुषा, करीना, अनिष्का आदि ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं पौराणिक गाथाओं पर आधारित थी, जिसमें सिमरन, दीपिका, शिवानी असवाल, सुजाता, समिरन रावत, ऋषि, शुभम, ऋषभ व वसुधा आदि ने प्रतिभाग किया। शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंकित व शुभम भंडारी की टीम प्रथम व अंकुर बडोनी व शिवम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के आयोजन में नर्वदा तिवाड़ी, आरती चमोली, राजेश्वरी थपलियाल व ममता कुंवर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed