फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉग शो में कुतों ने दिखाए करतब

डॉग शो में कुतों ने दिखाए करतब

Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
डॉग शो में कुतों ने दिखाए करतब
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और मनुवंदना के गीतों से सजी। नारायणी हे जगदंबा भवानी..गीत से जागर सम्राट ने संध्या का शुभारंभ किया और इसके बाद सरुली मेरु जिया लगी ग्ये, रुमाझुमा बाली संध्या जैसे गीतों पर दर्शकों को नचाया।
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी, तहसीलदार सुनील राज व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला ऐतिहासिक, पौराणिक व सांस्कृतिक महत्व रखता है। मेले में गढ़वाली जागरों का कार्यक्रम गढ़वाल संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है। वहीं पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने कहा कि पालिका का प्रयास है कि बैकुंठ चतुर्दशी मेले से गढ़वाली संस्कृति का भी प्रचार प्रसार हो। इसके बाद मनु वंदना के जै मैय्या दुर्गा भवानी भजन पर युवा और महिलाएं खूब झूमी। इस दौरान यहां मौजूद दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।कमलेश्वर मंदिर मैदान में आयोजित भजन संध्या में दर्शक देर रात तक जागरों पर झूमते रहे।
विज्ञापन


.......
डॉग शो मेें कुत्तों ने दिखाए करतब
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन जीआईएंडटीआई मैदान में डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रजाति के कुत्तों का प्रदर्शन देखा गया। स्पर्धा में पशु चिकित्सक रजनीश पांडे की टीम ने प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग वर्गों में विजेता मालिकों के नाम घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोट हीलर वर्ग में आशीष नौटियाल का कुत्ता प्रथम, सुमन बडोनी का द्वितीय और अभिलाष का कुत्ता तृतीय स्थान पर रहा। लेबरा वर्ग में अक्षय मल्होत्रा का कुत्ता पहले, सुरेंद्र रावत का कुत्ता दूसरे और कामिनी सकलानी का कुत्ता तीसरे स्थान पर रहा। ड्रयूसेंट वर्ग में प्रखर डबराल, जर्मन शैफल्ड में अमन जोशी और क्रेंटियर वर्ग में लवीस असवाल के कुत्ते प्रथम स्थान पर रहे। विजेता कुत्तों के मालिकों को नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने पुरस्कार दिए। इस अवसर पर पालिका सभासद रामेश्वरी देवी, विजय लक्ष्मी रतूड़ी और भगत डागर आदि मौजूद थे।
........................
केंद्रीय विद्यालय की शिखा ने जीती 100 मीटर दौड़
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में विद्यालयों की खेल-कूद स्पर्धा में प्री प्राइमरी की 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंश (बीएमपीएस घसियामहादेव) व बालक वर्ग में दीपांशु (बीएमपीएस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी की 50 मी. दौड़ बालिका वर्ग में प्रिया (आईपीएस श्रीकोट) व बालक वर्ग में सूरज (एसपीएस किलकिलेश्वर) ने पहला स्थान हासिल किया।

एनआईटी उत्तराखंड के क्रीड़ा मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ एनआईटी के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने किया। इस दौरान सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ शिखा (केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर) ने जीती। प्री प्राइमरी बालिका वर्ग की जलेबी दौड़ में प्रिंस (आईपीएस श्रीकोट), बालिका वर्ग में सौम्या (बञएमपीएस), चम्मच दौड़ बालक वर्ग में ईशांत (शिशु मंदिर श्रीनगर) बालिका वर्ग में सुहानी(शिशु मंदिर श्रीकोट) और बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में युगल (केंद्रीय विद्यालय) श्रीनगर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्य निर्णायक की भूमिका में कृपाल सिंह पटवाल, महेंद्र पुुंडीर, मनीष कोटियाल, गजपाल नेगी, सतीश बलूनी और वीर विक्रम रावत आदि रहे।
...................
आज के कार्यक्रम
प्रात:10 बजे विद्यालयों की संस्कृत नृत्य नाटिका प्रतियोगिता
(जीआईएंडटीआई मैदान में)
पूर्वाहन 11 बजे शिशु प्रदर्शनी। (जीआईएंडटीआई मैदान में)
शाम 4 बजे प्रतियोगी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक
प्रस्तुतियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed