{"_id":"59fca2a84f1c1bdb538bab36","slug":"15097290262-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".......अब फलोटा गांव के लिए यादों में दिखेगा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.......अब फलोटा गांव के लिए यादों में दिखेगा सूरज
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जम्मू-कश्मीर के पुलावामा में आतंकी हमले में शहीद हुए फलोटा गांव का सूरज के लिए परिजन दूल्हन ढूंढने की तैयारी में थे। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को सूरज की पिता से बात हुई और उसने शादी के लिए हामी भर दी थी। मगर दो घंटे बाद ही सूरज की शहादत की खबर मिली जिससे परिजन सदमे में आए।
गढ़वाल ग्रुप के मेकेनाइज कोर में सेवारत फलोटा गांव का सूरज (25) चार बहनों शशि, दीपा, पूनम और सोनम का इकलौता भाई था। शशि, दीपा और पूनम का विवाह हो चुका है, जबकि सोनम अब स्नातक में है। राजकीय इंटर कालेज कनखुल से इंटर करने के बाद छह साल पहले सूरज सेना में भर्ती हो गया। बताया जा रहा है कि सूरज के परिजन उसके विवाह की तैयारी में थे। इसी संबंध में बृहस्पतिवार शाम छह बजे सूरज की फोन पर पिता नारायण सिंह से बात हुई। फोन पर सूरज ने शादी के लिए हामी भर दी तो परिवार खुश हो गया। बेटे की हामी की खुशी पलभर में ही मातम में तब्दील हो गई जब शाम आठ बजे सूरज के आतंकी हमले में मौत की सूचना मिली। शहीद सूरज के पिता नारायण सिंह और नाना भी सेेना से सेवानिवृत्त हैं। सूरज के शहीद होने की सूचना से सूरज की मां विमला देवी सहित बहनें सदमे में हैं।