फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैकुंठ चतुर्दशी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज

बैकुंठ चतुर्दशी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज

Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बैकुंठ चतुर्दशी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज
श्रीनगर। ऐतिहासिक एवं पौराणिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मेला ध्वज फहराकर और कबूतर उड़ाकर दस दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले कमलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा करने गए, जहां मंदिर के महंत आशुतोष पुरी और आनंद नौटियाल आदि ने पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

शाम चार बजे गोधूलि बेला पर कमलेश्वर मंदिर में खड़ा दिया अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। मंहत आशुतोष पुरी ने गोधूलि बेला पर निसंतान दंपतियों को श्रीफल दे कर अनुष्ठान का शुभारंभ कराया। निसंतान दंपति रात भर जलते दिए को हाथ में लेकर खड़े-खड़े भगवान शिव की आराधना करेंगे। शुक्रवार तड़के अलकनंदा में दीपदान कर स्नान के बाद मंहत दंपतियों को आशीर्वाद देकर पूजा संपन्न करेंगे। मान्यता है कि खड़ा दिया अनुष्ठान से निसंतान दंपतियों को संतान प्राप्ति होती है। बृहस्पतिवार को कमलेश्वर मंदिर में मुरादाबाद, चंडीगढ़, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, फरीदाबाद, देहरादून, दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों से 162 निसंतान दंपति अनुष्ठान के लिए पहुंचे। हालांकि 230 निसंतान दंपतियों ने खड़ा दिया अनुष्ठान के लिए पंजीकरण कराया था। मंहत आशुतोष पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंधन ने भंडारे की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन


मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु
श्रीनगर। परिवार की सुख समृद्धि की कामना के लिए शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में कमलेश्वर मंदिर में पहुंचे थे। श्रद्धालु मंदिर में दीप प्रज्वलन करने के लिए शाम तीन बजे से ही कतार में खड़े हो गए थे। श्रद्धालु यहां पूरे वर्ष भर के लिए 365 बत्तियां प्रज्ज्वलित कर सुख शांति की कामना करते हैं। मदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ व मंदिर परिसर के बाहर आधा किमी लंबी श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित करने में पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास प्रदर्शनी में दो दर्जन से अधिक विभागों ने लगाए स्टाल
श्रीनगर। स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थानों व सरकारी विभागों के दो दर्जन से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया। विकास प्रदर्शनी में पहली बार एसएसबी ने भी अपना स्टाल लगाया है।


शिकायतें हल करेगा मुख्यमंत्री डेशबोर्ड : त्रिवेंद्र
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने गोला पार्क में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री डेशबोर्ड तैयार किया गया है। यह जिला, तहसील व ब्लॉक से जुड़ा होगा। सचिवालय से लेकर ब्लॉक स्तर पर सारी समस्याएं स्वत: ही डेश बोर्ड में दिखाई देंगी। इससे शिकायतों के समाधान की स्थिति का भी पता चल सकेगा। सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत पूर्व में 150 सेवाएं थी। अब इसमें 162 और सेवाएं जोड़ी गई हैं। अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही विवि में सीएम का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि गोला पार्क में 51 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही कीर्तिनगर पुल के समीप प्रसिद्ध चित्रकार मोलाराम तोमर गेट बनाया जाएगा। साथ ही मोलाराम संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने स्वीकृत श्रीनगर-चौरास मोटर पुल के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने अभिनंदन सौंपते हुए मेला आयोजन को 25 लाख रुपये देने, मार्ग व ड्रेनेज सिस्टम के लिए 3 करोड़ रुपये व तिमंजिला पार्किंग निर्माण सहित अन्य मांगें उठाई। मौके पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, सभासद अनूप बहुगुणा आदि भी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 67 विद्यालयों के बच्चों की परेड की सलामी ली।
...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed