{"_id":"59fb51174f1c1b6d548ba62e","slug":"1509642608102017-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट को मिलेगा 2017 का पृथ्वी भूषण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट को मिलेगा 2017 का पृथ्वी भूषण सम्मान
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सेंटर फॉर मीडिया स्ट्डीज, दिल्ली और नेशनल ज्योग्राफी की ओर से वर्ष 2017 का पृथ्वी भूषण सम्मान चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट को दिया जाएगा। यह पुरस्कार दिल्ली के गांधी दर्शन राजघाट पर चार नवंबर को एक कार्यक्रम में दिया जाएगा।
पृथ्वी भूषण सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाता है। वर्ष 2015 से आयोजित कार्यक्रमों में पहला सम्मान पर्यावरणविद् अनुपम मिश्रा को दिया गया था। कार्यक्रम संयोजक सभ्यसांची भारती ने बताया कि यह सम्मान समारोह दो वर्ष में एक बार किया जाता है। वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट को दिया जाएगा। चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए चिपको आंदोलन के नेता रहे हैं। चिपको आंदोलन के बूते उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों की संवेदना को जागृत करने का कार्य किया है।