{"_id":"59f9ff9f4f1c1b9f678b8847","slug":"15095562151-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती बच्चों को चिन्हित करेगी चाइल्ड लाइन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती बच्चों को चिन्हित करेगी चाइल्ड लाइन टीम
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में सुबह सवेरे ट्यूशन जाने वाली छात्राओं को परेशान करने वाले लड़कों और अन्य शरारती तत्वों को चिह्नित करने के लिए चाइल्ड लाइन टीम गठित की जाएगी। टीम ट्यूशन सेंटर और नगर के आंतरिक मार्गों पर जाने वाले लड़कों की गतिविधियों पर नजर रखेगी।
बुधवार को समेकित बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चाइल्ड लाइन फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से चाइल्ड हेल्प लाइन सेवा 1098 की टीम सदस्यों की बैठक हुई। हिमाद समिति की ओर से आयोजित बैठक में समिति के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि नगर में सुबह ट्यूशन जाने वाली छात्राओं को लड़के परेशान करते हैं। यह एक गंभीर समस्या है। इसके लिए चाइल्ड लाइन टीम गठित की जाएगी। पकड़ में आने वाले मामलों को बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर चाइल्ड लाइन समन्वयक प्रभा रावत, टीम सदस्य विक्रम सिंह, सुभाष चंद्र, भागीरथी, नीरज नेगी, दीपक, अनिल नेगी और दीपक सनवाल आदि मौजूद थे।