{"_id":"59f9fdbe4f1c1bc9678b8d8b","slug":"15095557337-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विद्युत परियोजना कंपनी से है श्रीनगर विधायक की सांठ-गांठ: गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विद्युत परियोजना कंपनी से है श्रीनगर विधायक की सांठ-गांठ: गोदियाल
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष व श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल कहा कि अब विकास कार्य अब ठप हो गए है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर जल विद्युत परियोजना कंपनी से सांठ-गांठ का आरोप लगाया है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक की जल विद्युत परियोजना से संाठ-गांठ के चलते शहरवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
बुधवार को बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष व श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि केदारनाथ में शिलापट के पुराने पत्थरों को हटाकर नए पत्थर लगाए गए हैं। केदारनाथ में निर्माण कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार ने जो धनराशि स्वीकृत की थी। जबकि भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया है। कहा कि एनआईटी के मुद्दे को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सरकार एनआईटी को श्रीनगर से अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रयास कर रही है। वहीं बेस अस्पताल, संयुक्त अस्पताल की स्थिति दयनीय हो गई है। गोदियाल ने कहा कि वर्तमान विधायक के सात माह के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। प्रेसवार्ता में बीरेंद्र नेगी, गणपति भट्ट, हिमांशु अग्रवाल, उम्मेद सिंह, राजेश्वरी देवी, हीरा लाल जैन, विजय रावल, हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो