{"_id":"59f9fdb64f1c1b78548ba4c5","slug":"15095557259-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिर्सू में युवा महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिर्सू में युवा महोत्सव का आयोजन
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव में 11 महिला मंगल दल टीमों ने प्रतिभाग किया।
विकास खंड खिर्सू के सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है। लोकगीत प्रतियोगिता में बुदेसु महिला मंगल दल प्रथम, कोठगी द्वितीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में ग्वाड़ प्रथम, मरखोड़ा द्वितीय, एकांकी में कोठगी प्रथम, ग्वाड़ द्वितीय स्थान पर रहे। ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह, पूजा खंडूड़ी, सुमन प्रकाश, सूरज रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश नेगी ने किया। ब्यूरो