{"_id":"59f8af144f1c1bd1538ba1f5","slug":"150947005820-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकत्रियों ने सीएचसी खिर्सू में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकत्रियों ने सीएचसी खिर्सू में की तालाबंदी
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने सहित पांच सूत्री मांगों के लिए आंदोलित आशा कार्यकत्रियों ने सीएचसी खिर्सू में चार घंटे तक तालाबंदी की। इसके चलते रूबेला टीकाकरण कार्य देरी से प्रारंभ हुआ। आशा कार्यकत्रियों ने वैक्सीन ले जा रहे वाहन को भी रोका।
आशा कार्यकत्रियां पांच सूत्री मांगों लिए हड़ताल पर हैं। मंगलवार को आशाओं ने संगठन की जिलाध्यक्ष सुमति थपलियाल के नेतृत्व में सीएचसी खिर्सू में चार घंटे तक तालाबंदी की। सुमति थपलियाल ने कहा कि सरकार झूठे आश्वासन दे कर आशा कार्यकत्रियों पर काम का बोझ थोप रही है। पिछले वर्ष दो हजार प्रोत्साहन राशि दिए जाने का जीओ भी जारी किया गया था, लेकिन नहीं दिया नहीं गया। रूबेला टीकाकरण प्रभारी आशीष गुसाई ने कहा कि मंगलवार को खिर्सू विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण कार्य किया जाना था, लेकिन आशा कार्यकत्रियों की तालाबंदी से टीकाकरण कार्य देर से प्रारंभ हुआ। आशा कार्यकत्रियों ने वैैक्सीन ले जा रहे वाहन को भी काफी देर तक रोके रखा। तालाबंदी करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष नंदा चमोली, बंसती नेगी, सोना बिष्ट, कुसुम लता, कमला देवी, कुसुम देवी, देवेश्वरी, हेमंती, आशा देवी, रजनी रावत, कांता देवी आदि शामिल थे।