{"_id":"59f605834f1c1b87698b8301","slug":"1509295575911-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नवंबर को केरल में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नवंबर को केरल में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने किया आह्वान
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की ओर से रविवार को नूतन पुरातन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी 11 नवंबर को केरल में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राजकीय विधि महाविद्यालय के प्रो. विपिन चंद्र चौबे ने छात्रों को संगठन और राष्ट्र निर्माण के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व परिषद के विभाग संगठन मंत्री अरुण चमोली ने कहा कि छात्र राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, परिषद के प्रदेश मंत्री सुधीर राणा, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, सतेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।