फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों ने परियोजना कार्य रुकवाया, बैरंग लौटे अधिकारी

ग्रामीणों ने परियोजना कार्य रुकवाया, बैरंग लौटे अधिकारी

Sun, 29 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने परियोजना कार्य रुकवाया, बैरंग लौटे अधिकारी
पीपलकोटी। अलकनंदा पर निर्माणाधीन 444 मेगावाट की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के कार्य को रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रुकवा दिया। हरसारी गांव निवासी तारेंद्र जोशी व ग्रामीणों ने परियोजना स्थल पर कार्य रुकवाकर टीवीएम के पार्ट्स को परियोजना स्थल पर नहीं जाने दिया। ग्रामीण अपने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कोई छेड़छाड़ नहीं करने की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों को मनाने गए अधिकारियों को भी बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीणों ने परियोजना स्थल पर जाम लगा दिया। ग्रामीण तारेंद्र जोशी का कहना है कि टीएचडीसी की ओर से उनके रास्ते के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जबकि टीएचडीसी के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से पूर्व में ही भूमि हस्तांतरण और अनुबंध की सभी शर्तें पूर्ण की गई हैं। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा आंदोलन गलत है। ग्रामीणों को मनाने के लिए मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह और चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल भी पहुंचे, लेकिन देर शाम तक भी ग्रामीण डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed